ABOUT US

Medicine Reminder 💊

    Medicine Reminder 💊

      Daily Care Assistant ❤️

      सतपुड़ा उत्थान समिति **मातोश्री ”” समाज सेवा में समर्पित संस्था:वृद्धजन सेवा केन्द्र (मातोश्री सेवा घाम)

      मातोश्री सेवाधाम (वृद्धजन सेवा केन्द्र) बैतूल नगर में भोपाल की ओर 10 कि.मी, की दूरी पर न्यू आरटी,ओ. ऑफिस

      के समीप डॉ. लोहिया आदिवासी समता केन्द्र की भूमि, ग्राम उड़दन में स्थित है।

      संस्था द्वारा प्रथम सेवा बाल दिवस 14 नवम्बर 2000 को शिशु गृह की स्थापना के साथ प्रारम्भ की। बैतूल जिले के 86बच्चो का भविष्य बनाने का अवसर प्राप्त  हुआ। जिसमे 33 बच्चो को दम्पति दत्तक दिया गया। 39 बच्चे परिवार खोजकर पुनर्वासित किये गए , 14 बच्चे बालगृह में स्थानांतरित किये गए।  यह विशाल सेवा 14 नवंबर 2017 को बंद  दिया गया।

      समिति के दूसरी सेवा 01 अक्टूबर 2003 में बृद्धाश्रम के रूप में शुरु हुई ,जिसको 01 अक्टूबर 2005 में अंतर्राष्ट्रीय बृद्धजन दिवस के रूप में पहचान मिली। जिसमे 440 बृद्धजनो को परिवार में पुनर्वासित किये गए। 52 बृद्धजनो का अंतिम संस्कार  गया एवं 5 बृद्धजनो के अंतिम वसीयत अनुसार ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बैतूल को देहदान दिया गया। तथा 25 वृद्धजनों का पालन पोषण किया जा रहा है,

      समिति के उद्देश्य भारत देश में अनाथ, निराश्रित, बेसहारा ना रहे मिलकर हमें मदद करना होगा। वृद्धजनों का
      सम्मान, श्रवण कुमार की भाँति पुत्र-पुत्री को बनाये जाने हेतु प्रयासरत्‌ रहना जिसमें समिति आपके आशीर्वाद रूपी सहयोग से
      जिले में अग्रसर है, आप देख सकते है वर्तमान में मातोश्री सेवाधाम की सभी संचालित व्यवस्थापूर्ण पारदर्शिता एवं ईमानदारी
      के साथ मानव सेवा का यह प्रयास आपके सहानुभूति पूर्ण सानिध्यश्री एवं सहयोगश्री से ही संभव हो सका है।

      निवेदन हैं, आप आत्मीय परिजन के ‘जन्मदिवस, स्मृति दिवसं, पुण्यतिथि एवं अन्य शुभ त्यौहार कार्यो के अवसर पर
      मातोश्री आश्रम में सादर आमंत्रित है। समस्त मातोश्री परिवार आपके समृद्ध जीवन एवं शांति हेतु प्रभु से प्रार्थना करेंगे। आप
      इच्छानुसार सहयोग राशि, अनाज, नवीन वस्त्र एवं उपयोगी सामग्री आश्रम में उपस्थित होकर पावती प्राप्त कर सकते है ।

      नोट :- पुराने वस्त्र एवं पका भोजन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

      कृपया ध्यानदेवे:-

      •  आप भी सहयोगश्री सदस्य हो सकते है ?
        मात्र 100/- या इच्छानुसार राशि प्रतिमांह देकर ।
      • निराश्रित वृद्धजनों की सूचना देवें व पहुँचाये।
      • वृद्धजन किसी भी प्रकार की समस्या के निदान
        हेतु सम्पर्क करें।

       मनोज कुमार विष्ट
      संस्थापक,
      विशाल सतपुंड़ा उत्थान समिति

      Scroll to Top

      वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु Donate करें

      UNION BANK OF INDIA

      Name:- VISHAL SATPUDA UTTHAN SAMITI BETUL

      A/C NO-    277210100038055

      IFSC CODE- UBIN0827720

      BRANCH- BETUL

      matoshri